ग्वालियर गिर्द: भोगिपुरा गांव में कुएँ में मिले शव की हुई शिनाख्त, पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव का कराया पोस्टमार्टम
ग्वालियर के उटीला थाना क्षेत्र के भोगीपुरा गांव के कुएं में जिस युवक की लाश मिली थी, उसकी पहचान हो गई है। युवक भिंड का रहने वाला है। चार दिन पहले वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। युवक उटीला कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।