देवेंद्रनगर: मातृ और शिशु स्वास्थ्य में गुणवत्ता लाने में प्रभावी साबित हो सकता है 'केयर कंपेनियन प्रोग्राम', CBMO ने दी जानकारी
डॉअभिषेक जैन द्वारा बताया गया कि अस्पताल में रोगी की देखभाल में उनके परिजनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, पन्ना जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवेंद्रनगर में ‘केयर कम्पैनियन प्रोग्राम’ के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के सूचकांकों में सुधार का प्रयास किया जा रहा है।