मामला दशरंगपुर चौकी क्षेत्र का है।जहां रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 स्थित ग्राम दशरंगपुर में मंगलवार की रात 10 बजे के करीब बाइक सवार युवक दीपक चंद्राकार को अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया।जिसमें युवक घायल हो गया।जिसको घायल अवस्था में इलाज के लिए डायल 112 की टिम ने जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया है।