बहराइच: कलेक्ट्रेट में सपा के पदाधिकारियों ने गैस सिलेंडर किल्लत पर किया प्रदर्शन, कालाबाजारी रोकने की मांग
बहराइच में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारीयो ने मंगलवार को गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। यह प्रदर्शन समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर यादव के नेतृत्व में हुआ। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।