तुको गांव में शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि केंद्र शुरू होने से आसपास के ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहां प्राथमिक उपचार, जांच व स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।