बरही: बरही में परिवर्तन जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने कार्यकर्ताओं के साथ पहुँचे पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव
बरही प्रखंड मैदान में आयोजित होने वाली परिवर्तन जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव प्रखण्ड मैदान पहुँचे। इस दौरान उन्होंने सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभा को सफल बनाने के लिए संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। परिवर्तन जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन होने वाला है।