शनिवार को करछना क्षेत्र के भरहा गांव स्थित एक विद्यालय में अपना दल एस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी विस्तार तथा आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय एक बैठक आहूत की गई। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव राजेश पटेल बुलबुल,जिला अध्यक्ष राम मनोहर पटेल रहे। राष्ट्रीय सचिव ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई।