सोनो: 12 साल से टूटे पुल ने खरीखाद गांव की रफ्तार छीनी, ग्रामीणों ने भाजपा नेता से लगाई गुहार
Sono, Jamui | Mar 31, 2026 प्रखंड के पोझा पंचायत के सुदूरवर्ती खरीखाद गांव में जनसमस्याओं का अंबार लगा हुआ है। मंगलवार तीन बजे क्षेत्र भ्रमण पर निकले भाजपा नेता मनोज पोद्दार को ग्रामीणों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई और वर्षों से टूटे पड़े पुल के पुनर्निर्माण की मांग रखी। ग्रामीणों ने दोटूक कहा कि पुल के अभाव में उनका संपर्क मुख्य मार्ग से कटा हुआ है।जिससे जनजीवन नारकीय बन गया है।ग्रामीण ज