मंडला: ग्राम बिनैका में नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता के संकल्प के साथ 7 दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
Mandla, Mandla | Mar 31, 2026 शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ग्राम बिनैका में आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर का समापन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। मंगलवार को शाम7:00 बजे समापन अवसर पर स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे कार्यस्थल की साफ-सफाई की और “स्वच्छता ही सेवा” का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव द्वारा किया गया।