जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलगांव में एक मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर गुरुवार लगभग दोपहर 1 बजे घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रॉली लकड़ियों से भरी हुई थी, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से मजदूर नीचे गिर गया। घायल मजदूर की पहचान मनोज राऊत पिता सुखराम राऊत, निवासी ग्राम बेलगांव के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की