बंगाणा: हथियार जमा न करवाने पर डीसी द्वारा गठित कमेटी लेगी निर्णय: एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल
Bangana, Una | Nov 26, 2025 एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बुधवार दोपहर क्षेत्र के सभी हथियार लाइसेंस धारकों को 26 नवंबर देर शाम तक अपने हथियार संबंधित थाने में जमा करवाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित तिथि के बाद यदि किसी भी व्यक्ति के पास लाइसेंसी हथियार बरामद हुआ, तो उसके खिलाफ डीसी ऊना जतिन लाल द्वारा बनाई गई कमेटी आगे की कार्रवाई और निर्णय लेगी।