बहेड़ी: बहेड़ी शेरगढ़ मार्ग पर आदलपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चक नरकुंडा निवासी ढाकन लाल के मुताबिक बीती बीस मई की रात करीब 9 बजे उसका पुत्र 24 वर्षीय तोताराम उत्तराखंड के किच्छा से बाइक से वापस अपने घर आ रहा था कि तभी बहेड़ी शेरगढ़ मार्ग पर ग्राम आदलपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी दर्दनाक मौत हो गई इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।