पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव और टोटो प्रखंड अंतर्गत दो गांव में गुरुवार को एक बार फिर जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ देर पहले अचानक एक जंगली हाथी गांव में घुस आया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हाथी को अचानक सामने देख ग्रामीण घबरा गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।