गिरिडीह: बक्सडीह दुर्गा मंडप पूजा के 50 साल पूरे होने पर दुर्गा मंडप से बक्सडीह डेम तक निकली कलश यात्रा
बक्सडीह दुर्गा मंडप पूजा का इस वर्ष 50 वर्ष पुरे होने के अवसर पर गुरूवार को दुर्गा मंडप से बक्सडीह डेम तक कलश यात्रा निकली गयी। 500 से अधिक महिलाएं और युवतियां कलश यात्रा सम्मिलित हुई। इस दौरान बक्सडीह दुर्गा पूजा के समिति के सदस्य और स्थानीय लोग जयकारा लगा रहे थे। संध्या में नवरात्रि के दौरान श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन किया गया है।