गिरिडीह: वार्ड 11 के सिहोडीह के आम बगान से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा, शारदीय नवरात्र के अवसर पर
वार्ड 11 के सिहोडीह स्थित आम बगान से बृहस्पतिवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 1101 महिलाएं और युवतियों ने हिस्सा लिया। सभी पीले और लाल परिधान में नज़र आए। लोग जय मां दुर्गा जय माता दी का जयकारा लगा रहे थे। आम बगान से शुरु हुए कलश यात्रा सिहोडीह का भ्रमण करते हुए आदर्श नगर छठ घाट पहुंची।