गिरिडीह: अखिल विश्व गायत्री परिवार ने तिरंगा चौक के गायत्री शक्तिपीठ सहित सभी चेतना केंद्रों एवं प्रज्ञापीठों पर कलश स्थापित किए
अखिल विश्व गायत्री परिवार ने तिरंगा चौक स्थित गायत्री शक्तिपीठ सहित सभी चेतना केंद्रों एवं प्रज्ञापीठों पर शारदीय नवरात्र पर गुरूवार सुबह मंगल कलश की स्थापना कीlइस शुभ अवसर पर सभी केंद्रों पर संकल्प के उपरांत गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने यज्ञ भगवान को अपने हाथों से आहुतियां प्रदान कर मनुष्य मात्र के उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की।