आगरा: मोतीगंज इलाके में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, इलाके में मची अफरा-तफरी
Agra, Agra | Sep 15, 2025 आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र के मोतीगंज इलाके में सोमवार की रात करीब 9:30 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा देखा। मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है। जैसे ही शव की खबर फैली, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।