जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अकोईया के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गई थी। हादसे में ट्रैक्टर चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल को गंभीर अवस्था में सीतापुर के जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया है।