पटेढ़ी बेलसर: चिंतामणपुर में ऑटो पलटने से महिला सहित तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल,सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
गोरौल बेलसर मुख्य मार्ग के चिंतामणपुर गांव के निकट अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे पलटने से ऑटो सवार एक महिला सहित तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल । सभी घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा आनन फानन में ईलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर में भर्ती कराया। जहाँ ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया।