गोमिया थाना क्षेत्र के होसिर पश्चिमी पंचायत स्थित देवीपुर के भोलाडीह चौक के समीप गोमिया ललपनिया मुख्य सड़क पर रविवार शाम लगभग साढ़े छह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में खड़ी बाइक पर बैठे साहिल कुमार (निवासी होसिर पूर्वी पंचायत, लोहारटोला) की मौके पर ही मौत हो गई। साहिल स्थानीय मोटर गैराज में मैकेनिक का काम करता था।