सीतापुर जनपद के सीतापुर सिधौली मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर दो लोगों को कुचल दिया था। हादसे में घायल हुए दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए हाईवे पेट्रोलिंग वहां के द्वारा गंभीर अवस्था में सीतापुर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।