बड़ौदा: ग्राम सिरसौद में गौवर्धन उत्सव मनाया गया, गौमाता का पूजन किया गया
Badoda, Sheopur | Oct 21, 2025 श्योपुर। जिले के बडौदा कस्बे के समीप ग्राम सिरसौद में आज मंगलवार को शाम 05 बजे गोवर्धन पूजा उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें श्री कृष्ण प्रणामी गौ शाला समिति द्वारा गौशाला में लक्ष्मी पूजन, गायों का पूजन और गोवर्धन पूजन किया गया। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को देशभर की तरह सिरसौद की गौ शाला में भी गोवर्धन पूजा बड़े उत्साह ओर धूमधाम से की गई।