नवाबगंज: ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सड़क पर मिला आधार कार्ड, लाइसेंस, सिम और ₹3000 सुरक्षित लौटाया
बाराबंकी में पुलिसकर्मी की ईमानदारी ने सबका दिल जीत लिया। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के पल्हरी चौराहे पर ड्यूटी के दौरान मुख्य आरक्षी इन्द्र कुमार को सड़क किनारे एक थैला मिला। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल सिम और 3000 रुपये थे। उन्होंने बिना देर किए आधार कार्ड से मालिक का पता लगाया।