सासनी: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कस्बा सासनी में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
Sasni, Hathras | Feb 28, 2026 हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सासनी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सासनी विज्ञान क्लब एवं सुशीला फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विज्ञान मेला कार्यक्रम की शुरुआत इस्क्वाइट दल द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी से की गई।