बाड़मेर: जिले में 22 जनवरी को आधे दिन का रहेगा सार्वजनिक अवकाश- अरुण कुमार पुरोहित, जिला कलेक्टर
Barmer, Barmer | Jan 21, 2024 जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अयोध्या में रामलाल की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन पूरे भारत में उत्सव मनाई जाएगी। इसे देखते हुए 22 जनवरी को राज्य सरकार के समस्त राजकीय कार्यालयों, राजकीय उपक्रमों एवं शिक्षण संस्थानों में दोपहर 2 बजे तक सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जिससे राज्य सरकार के कर्मचारियों को उत्सव में भाग लेने में सुविधा हो सके।