उदवंत नगर: उदवंतनगर के पास नीलगाय से टक्कर में युवक घायल, भीड़ तमाशा देखती रही, दो युवाओं ने बनकर 'फरिश्ता' बचाई घायल की जान
उदवंतनगर के समीप आरा सासाराम रोड पर नीलगाय से टक्कर हो जाने से सड़क किनारे गिर कर पड़े हुए आरा जगदेव नगर निवासी चेतन सिंह, पिता-रामनारायण सिंह दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे।भाकपा माले नेता अखिलेश कुमार और उनके मित्र उज्वल भारती दोनों लोग आरा से आ रहे थे हमलोग देखे की बिहोसी हालत में एक युवक सड़क किनारे पड़े और भीड़ लगी थी पर कोई मदद करने की नाम नही ले रहा था।