ठेठईटांगर: ठेठईटांगर दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में लापता दो युवकों की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर जंगल से दोनों शव बरामद किए गए। सोमवार रात 8:30 बजे एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।