खंडवा नगर: ठेकेदार 55 दिन तक खोदते रहे सड़क, पार्षद बोले- अब तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनना चाहिए!
खंडवा। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में सोमवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया। आमतौर पर जनसुनवाई में लोग अपनी समस्याएँ लेकर आते हैं — पानी, बिजली, सड़क, आवास या फिर व्यक्तिगत शिकायत। लेकिन इस बार नगर निगम खंडवा के नेता प्रतिपक्ष दीपक लक्ष्मण राठौर (मुन्ना) ने एक अनोखी मांग रखी। जानकारी मंगलवार दोपहर 1 बजे के लगभग की है।