कसिया: सपहा में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घायल की इलाज के दौरान हुई मौत
कसया तुर्कपट्टी मार्ग पर सपहा चौराहे के पास गड़वार में एक बाइक सवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मनमोहन राव उम्र 26 वर्ष पुत्र श्रीधर राव निवासी नौगांवा थाना कसया जनपद कुशीनगर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायल की मौत हो गयी है। बीते 02 फरवरी को ही मृतक की शादी हुई थी। जिससे घर मे कोहराम मचा हुआ है।