चरखी दादरी: चरखी दादरी में तापमान 32.7 डिग्री पहुंचा, उत्तर-पश्चिमी हवा से बढ़ी ठिठुरन
हरियाणा में अब रात का तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे सुबह के समय ठंडक महसूस होने लगी है। पहाड़ों की ओर से आ रही उत्तरी हवाएं इसका मुख्य कारण हैं। हालांकि, तेज धूप के चलते दिन में हवाओं का असर कम रहता है, जिससे दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। इस वजह से दिन और रात के तापमान में लगभग दोगुना अंतर है।