दमोह: पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत मानस भवन में हरित संगम कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Damoh, Damoh | Jan 19, 2025 दमोह आज रविवार दोपहर 3 बजे से शहर के आंबेडकर चौक स्थित मानस भवन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि अंतर्गत हरित संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख आयाम पेड़, पानी प्लास्टिक विषय पर विभिन्न कार्यक्रमों की कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति दी गई। वहीं इस बीच पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मिशन ग्रीन दमोह, कदम संस्था सहित अन्य संस्थाओं का सम्मान किया गया।