उदयपुर जिले में भटेवर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर रेलवे पुलिया के समीप रोंग साइड में आए डंपर ने राह चलते बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हाइवे पर सोमवार देर रात 10 बजे हुए हादसे में 5 वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस व हाईवे पेट्रोलिंग से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार मंगलवाड़ की तरफ से आकर उदयपुर की तरफ जा रहे थे।