3:00 जानकारी मिली कि अकबरपुर प्रखंड के लखमोहना गांव में आयोजित सीताराम महायज्ञ एवं श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को राष्ट्रीय कथावाचक प्रभजनानंद जी महाराज के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव के प्रवेश द्वार पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन