बालोद: सांकरा (क) में बाइक सवार दंपत्ति पुल से टकराए, 2 साल के मासूम की मौत, माता-पिता गंभीर घायल
Balod, Balod | Sep 21, 2025 बालोद जिले में रविवार दोपहर 2 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बालोद से गुरुर मार्ग पर सांकरा (क) पुल पर बाइक सवार दंपत्ति की गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे में उनके दो साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।