हसनपुर: लुधियाना में बिजली का पोल लगाते समय आदमपुर के मजदूर की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर निवासी 45 वर्षीय जोगराज सिंह की पंजाब के लुधियाना में बिजली का पोल लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। मंगलवार को जब उनका शव पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। जानकारी के अनुसार, जोगराज सिंह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए लुधियाना में मजदूरी कर रहे थे। यह घटना रविवार शाम को हुई थी।