शक्ति जिले के नगर पंचायत डभरा में दीपावली का पर्व पूरे हर्षोल्लास और उल्लास पूर्ण माहौल में मनाया गया। पर्व के अवसर पर नगर के बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में डभरा पहुंचे और मिठाइयों, पटाखों, सजावट की सामग्री सहित दीपावली से जुड़ा सामान खरीदने में व्यस्त दिखे।