बड़वानी शहर के वार्ड क्रमांक 13 में नवीन सीवरेज लाइन व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।रहवासियों के अनुसार घटिया निर्माण कार्य के चलते सीवरेज चेंबर ओवरफ्लो हो गए, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल गया।जानकारी के अनुसार नालियां बंद कर घरों का गंदा पानी सीधे नए सीवरेज चेंबरों में डाला जा रहा है, लेकिन चेंबर हाउस फुल होने के कारण गंदगी रोड पर फैल रही।