आरा: बिहिया में पिता की जमीन को गलत तरीके से बेटों ने पत्नी के नाम कराया, विरोध करने पर गला दबाकर की पिटाई
Arrah, Bhojpur | Dec 30, 2025 बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया के राजा बाजार में दो बेटों के द्वारा ही अपने पिता की पिटाई की गई। बेटी और दामाद की मदद से जख्मी बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया है। जख्मी व्यक्ति की नाम दुर्गा प्रसाद बताया गया। उसने बताया कि पहले मेरे दो बेटे ने मिलकर मेरे जमीन को अपने नाम कर लिया और विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट किए।