नाथूपुर में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के आभूषण और नगदी पर किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी
मंडुवाडीह क्षेत्र के बीएलडब्लू चौकी क्षेत्र के नाथुपुर में कृष्ण कुमार के बन्द मकान से चोरों ने लाखों के आभूषण व 15 हजार रुपये नगद पार कर दिये तथा कृष्ण कुमार बीएचयू से रिटायर्ड है और नाथुपुर में पैनी के साथ दोमंजिले मकान में रहते हैं शुक्रवार को इनकी तबियत खराब होने पर यह भिखारीपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में गये जहां डॉक्टर ने इन्हें एडमिट कर लिया।