शिवदासपुर स्थित अंग्रेजी शराब और बियर की दुकान में हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी
मंडुवाडीह क्षेत्र के शिवदासपुर स्थित लबे रोड स्थित अंग्रेजी शराब व बियर की दुकान में पीछे से घुसे चोरों ने गल्ले में रखा कैश उड़ा दिया। सेल्समैन के अनुसार चोर गल्ले में रखा बिक्री का लगभग 4 लाख रुपया कैश व दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर भी उठा ले गये तथा सेल्समैन की माने तो चोर ने एक बोतल शराब भी खोल दिया था।