जखनिया: गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार टैंकर ने युवक की बाइक को टक्कर मारते हुए उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।यह हादसा जंगीपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मनिहारी क्षेत्र का रहने वाला अरविंद किसी काम से निकला था।