मोतिहारी: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम ने की जिला वाणिज्य कर विभाग के कार्यों की समीक्षा
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा मोतिहारी समाहरणालय अपने कार्यालय कक्ष में जिला वाणिज्य कर विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य एवं अभी तक की उपलब्धि के विषय में जानकारी प्राप्त की गई। संयुक्त आयुक्त वाणिज्य कर के द्वारा बताया गया कि मोतिहारी अंचल का माह अप्रैल 2024 से माह अगस्त 2024 तक का 86℅ प्राप्त |