बिंदकी: कंशपुर गांव के टावर से अल्टरनेटर व बैटरी चोरी, सूचना मिलने पर पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत कंशपुर गांव के टावर से शनिवार तथा रविवार की मध्य रात को अज्ञात चोर अल्टरनेटर तथा बैटरी आदि चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। चोरी की जानकारी मिलने पर टावर के अधिकारी पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।