रामपुर: बमननपुरी गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात जेसीबी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर किया घायल, युवक अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Dec 8, 2024 बमनपुरी गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात जेसीबी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल बाइक से सवार जिला अस्पताल में भर्ती है।घटना रविवार की रात्रि 10:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अज्ञात जेसीबी चालक जेसीबी लेकर फरार है।