रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर संगठन चुनाव पर्यवेक्षक ने जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की
Rampur, Rampur | Dec 8, 2024 रविवार को दोपहर एक बजे के आसपास भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे रामपुर भाजपा संगठन चुनाव के पर्यवेक्षक, और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार। कार्यालय पर आगामी संगठन चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, नगर विधायक आकाश सक्सेना, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल व अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे।