बीसलपुर: हरदोई जनपद में बीसलपुर के युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक अपने एक साथी के साथ हरदोई जनपद के गांव में मजदूरी करने गया था वही सोमवार को युवक का शव हरदोई जनपद के एक गांव के पास से गुजर रही रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी वहीं मौके पहुंचे परिजनों ने युवक के शव को देखकर हत्या का आरोप लगाया है