डीग: डीग कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष की नियुक्ति का विरोध किया, सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी
Deeg, Bharatpur | Nov 27, 2025 डीग शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से डीग स्थित पैराडाइज होटल में गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान हाल ही में नवनियुक्त डीग जिले के कांग्रेस अध्यक्ष राजीव चौधरी की नियुक्ति का कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।