अररिया: कोल्ड स्टोर के समीप बाइक में घुसा विषैला सर्प, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से सर्प को बाहर निकाला
Araria, Araria | Mar 26, 2025 शहर के कोल्ड स्टोर के पास बुधवार को 12 बजे के करीब उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बाइक सवार ने अपनी बाइक में अचानक विषैले सर्प को घुसा हुआ देखा, यह दृश्य देख स्थानीय लोग चौंक गए और बाइक सवार की मदद के लिए जुट गए. घटना के बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और विषैले सर्प को बाहर निकालने की कोशिशें शुरू कर दीं.