दरभंगा: दरभंगा के चंद्रधारी संग्रहालय परिसर में विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के चंद्रधारी संग्रहालय एवं महाराजाधिराज लक्ष्मीश्वर सिंह संग्रहालय, दरभंगा के संयुक्त तत्वाधान में विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर चंद्रधारी संग्रहालय दरभंगा में 'मानव जीवन में संग्रहालय का महत्व' विषयक व्याख्यान सहित साप्ताहिक संग्रहालय सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में कई प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।