सहावर: अल्लीपुर गांव के युवक को देशी तमंचा और कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
जनपद कासगंज की थाना अमापुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अल्लीपुर गांव के एक युवक को मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार किया है,गिरफ्तार किए गए युवक के पास से एक देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं वहीं पुलिस अब आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है,यह जानकारी पुलिस ने आज रविवार को पांच बजे प्रेसनोट जारी कर मीडिया को दी है।